Samastipur

विभूतिपुर में एक ही परिवार से एक साथ उठी तीन-तीन अर्थियां, करंट की चपेट में आने से हुई थी मौ’त

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूर्वी पंचायत वार्ड-12 में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। एक साथ तीन-तीन अर्थियां उठने से माहौल गमगीन हो गया। नम आंखों से ग्रामीणों ने सभी को अंतिम विदाई दी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली पोल से घर में गया सर्विस तार शॉर्ट लगने के कारण गिर पड़ा था। उसी दौरान अरुण राम (पुत्र-रामाशीष राम) तार को देखने गए, तभी अचानक बिजली आ गई और वह चपेट में आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी मां शांति देवी और भतीजा अजीत कुमार (16 वर्ष) भी करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत के शिकार हो गए।

वहीं अरुण की पत्नी रिंकू देवी अपनी छह माह की पुत्री आंशी कुमारी को गोद में लेकर दौड़ीं, जिससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। बच्ची गंभीर रूप से जख्मी है और उसका इलाज जारी है। मृतकों का अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी तट पर किया गया, जहां शिवम कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में गहरा सन्नाटा पसरा है।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी के समय सतर्कता जरूर बरतें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

44 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago