Samastipur

विभूतिपुर डबल म’र्डर कांड में बदमाशों की पहचान बताने पर हुई थी ईनाम की घोषणा, एक वर्ष बाद भी कोई सुराग नहीं

समस्तीपुर : 30 जून 2024 को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा गांव में डेयरी परिसर स्थित सीएसपी में हुई लूटकांड के दौरान महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोपियों के सुराग देने वालों के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। फिर भी अब तक इस मामले में भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीन बदमाश दिखे थे, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश घटना को अंजाम देते हुए साफ-साफ दिखाई दिखाई दे रहे हैं। मामले में सीएसपी संचालक व रोटगन्ना वार्ड संख्या-12 निवासी अकलू यादव के पुत्र रजनीश कुमार के बयान पर पुराने कानून के तहत ही प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बयान में सीएसपी संचालक ने बताया था कि कि वह डेयरी कैंपस में सीएसपी चलाता है। प्रत्येक दिन की भांति 30 जून 2024 को भी सीएसपी में ग्राहकों के साथ लेन-देन कर रहा था।

इस दौरान करीब 3.45 बजे एक बाइक पर तीन युवक आये। जिसमें से एक बाइक के साथ मेन गेट पर ही रुक गया। वहीं दो सीएसपी में आया और उसकी कनपटी में पिस्टल सटाकर गल्ले से 8 हजार रुपए नकद और उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। उसके बाद दोनों युवक भागने लगा।

इस क्रम में सीएसपी में मौजूद उसके परिवार के सदस्य और ग्राहक ने हल्ला किया। तब दोनों युवक लौट कर आया और गोली चलानी शुरू कर दी। जिससे उसके ममेरे भाई उजियारपुर थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल निवासी स्वर्गीय जोगी राय के पुत्र अजय यादव (28) और ग्राहक विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर सकड़ा निवासी मंजय सहनी की पत्नी सुशीला देवी (25) की मौत हो गई थी। सीएसपी संचालक के अनुसार, बाइक सवार तीनों बदमाशों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago