Samastipur

विभूतिपुर में करंट से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौ’त, तीन माह की बच्ची गंभीर रूप से ज’ख्मी

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर गांव में रविवार की शाम दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक तीन माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में रामाशीष राम की पत्नी शांति देवी, पुत्र अरुण राम और पोता अजित कुमार राम शामिल हैं। वहीं, अरुण राम की तीन माह की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर हालत में इलाजरत है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड संख्या 12 स्थित बिजली पोल के पास शांति देवी खड़ी थीं, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने पहुंचे पुत्र अरुण राम, जो अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए थे, भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद अजित कुमार ने बचाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली सप्लाई बंद कर सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं स्थानीय विधायक अजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार एवं पूर्व मुखिया विपिन कुमार सहनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

13 घंटे ago