Samastipur

पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा संचालित भगवानपुर देसुआ पब्लिक लाइब्रेरी के चार छात्राओं को इटरनल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश में मिला प्रवेश

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर देसुआ में पूर्ववर्ती छात्रों के द्वारा बिल्कुल निःशुल्क संचालित देसुआ पब्लिक लाइब्रेरी के चार छात्राओं को इटरनल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश में प्रवेश मिल गया है। इसमें निराली कुमारी, साक्षी कुमारी, साक्षी सुमन और आयुषी कुमारी शामिल हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में पूर्णतः सशुल्क बीसीए प्रोग्राम में दाखिला लिया है।

इसमें नवगुरुकुल की टीम की उत्कृष्ट उदारता और सुविधा के लिए लाइब्रेरी के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।बता दें कि इस वर्ष डीपीएल ने सीयूईटी के माध्यम से “केंद्रीय विश्वविद्यालय सुविधा कार्यक्रम” नामक एक नई पहल शुरू की है। सफलता का एक संकेत हमारे सामने है। दस छात्र-छात्राएं अंजलि, खुशबू, अमित, रौशन गौपुर से, रितु लखुआ से, राकेश मुरियारो से, अनिकेत पतैलिया से, जीतू बिरौली से, अभिषेक विद्यापति से इसी कतार में हैं। कई विश्वविद्यालयों के परिणाम अभी भी प्रतीक्षित हैं।

इसके अलावा 10 और छात्र सीयूईटी, बीसीईसीई, डीसीईसीई और इटरनल विश्वविद्यालय परीक्षा में शामिल हुए हैं।इसके साथ ही सत्यम कुमार – दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय, वैभव कुमार- दिल्ली विश्वविद्यालय, स्तुति कुमारी -दिल्ली विश्वविद्यालय, सुंदर कुमार-दिल्ली विश्वविद्यालय, जयदीप कुमार- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नेहा कुमारी- दिल्ली विवि एवं अखंड ज्योति संस्थान, दीपू कुमारी- अखंड ज्योति संस्थान में सफलता मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

7 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

9 घंटे ago