समस्तीपुर के रहने वाले 10 हजार के इनामी कुख्यात को STF ने दबोचा; हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले हैं दर्ज
समस्तीपुर : जिले के कुख्यात अपराधी और दस हजार रुपये के इनामी बदमाश बिमल कुमार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पटना एसटीएफ की टीम ने उसे एक गुप्त अभियान के तहत दबोच लिया। बिमल कुमार पटोरी थाना क्षेत्र के आमदीपुर गांव का रहने वाला है और अभिजीत राय का पुत्र बताया गया है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल चार गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में थी। अपराध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

