Samastipur

क्राइम मिटिंग के दौरान SP ने सभी थानाध्यक्षों को रात में खुद पेट्रोलिंग करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट में मंगलवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मिटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, डीएसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस केंद्र, साइबर सेल, ट्रैफिक, तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में जुलाई 2025 में दर्ज महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंट/कुर्की के निपटारे, और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैंक, एटीएम और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने, गश्ती बढ़ाने, और अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब की तस्करी व भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

एसपी ने थानेदारों को कहा कि वे अपने कार्य के प्रति सजग रहें। ड्यूटी में लापरवाही बतरने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पेंडिंग केसों का जल्द से जल्द निष्पादन होना चाहिए। बता दें कि मिथिला रेंज में पुलिस पदाधिकारियों के ट्रांसफर के बाद नये थानाध्यक्षों की एसपी के साथ यह पहली क्राइम मिटिंग रही। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया व निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने का निर्देश दिया। वहीं थानों में पुलिस बलों की कमी को देखते हुए कोई भी बड़ी घटना होने पर आसपास के थानों से मदद लेने की भी अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा की सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

42 मिनट ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

8 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

18 घंटे ago