Samastipur

कोर्ट ने समस्तीपुर SP के माध्यम से मथुरापुर थानाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

समस्तीपुर : न्यायिक दंडाधिकारी प्रभात कुमार चौधरी ने मथुरापुर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। यह स्पष्टीकरण पुलिस अधीक्षक (एसपी) के माध्यम से मांगा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय में लंबित सीआर संख्या 591/21 के अभियुक्त इंद्रभूषण मिश्रा के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत अधिपत्र निर्गत किया गया था।

इसे तामील कराने के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को भेजा गया था, लेकिन अब तक न तो तामिला प्रतिवेदन अदालत में समर्पित किया गया है और न ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। एसपी ने कहा है कि प्रारंभिक तौर पर यह न्यायालय के आदेश की जानबूझकर अवहेलना का मामला प्रतीत होता है। इसको लेकर न्यायालय ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे अधिपत्र की तामिला रिपोर्ट के साथ अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के भीतर कोर्ट में समर्पित करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago