Samastipur

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में 1540 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, DM की अध्यक्षता में आयोजन समिति का हुआ गठन

समस्तीपुर : बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत जिले में खेल प्रतिभाओं को तलाशने के लिए जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता 11 से 14 अगस्त तक होगी। प्रखंड स्तर पर चयनित व मशाल पोर्टल पर पंजीकृत अंडर 14 व अंडर 16 बालक बालिका प्रतिभागी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन समस्तीपुर की ओर से संयुक्त रूप से होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक कर भिन्न-भिन्न कमेटी गठित का गठन कर लिया गया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन पटेल मैदान, रेलवे इंदिरा स्टेडियम एवं लाल कोठी खेल मैदान में किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग में होगी। अंडर 14 में 280 बालिका खिलाड़ी तथा 420 बालक खिलाड़ी भाग लेंगे। वही अंडर 16 में 280 बालिका खिलाड़ी और 560 बालक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 अगस्त को लाल कोठी होगा।

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में कुल 1540 खिलाड़ी, 40 दल सहायक और 48 निर्णायक मंडल के सदस्य शामिल होंगे। कुल मिलाकर लगभग 2545 लोग इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि बताया कि 11 से 12 अगस्त तक अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के बालिका वर्ग जबकि 13 से 14 अगस्त तक दोनो आयु वर्ग के बालक संवर्ग की विभिन्न खेल यथा एथलेटिक्स में 60 मीटर, 100 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर दौड, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, एवं टीम इवेंट में कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग और वॉलीबॉल का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि सभी खेलों और स्पर्धाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र के साथ- साथ नकद पुरस्कार भी दिया जायेगाा।

प्रतियोगिता में मेडल तथा टीम गेम में ट्राफी के साथ प्रथम स्थान आने वाले खिलाड़ी को 2,500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 1,500 रुपये तथा तृतीय स्थान आने वाले खिलाड़ी को 1,000 की नगद राशि दी जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने साथ विद्यालय का पहचान पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और बैंक खाता विवरण (बैंक का नाम, खाता संख्या, आइएफएस कोड) लाना अनिवार्य होगा।

सभी प्रतिभागी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराये गये टी-शर्ट पहन कर ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. सभी टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था बालिका संवर्ग एवं महिला दल सहायकों के लिए बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर एवं तिरहुत एकेडमी समस्तीपुर एंव बालक संवर्ग व पुरुष दल सहायकों के लिए आर.एस.बी. इंटर विद्यालय समस्तीपुर में किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago