Samastipur

शिवाजीनगर में पीड़ित बच्ची से मिलने पहुँचा जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, परिजनों को दिलाया हरसंभव सहयोग का भरोसा

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत एक गाँव में सामुहिक दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कानूनी कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की कि इस तरह की जघन्य घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएँ। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने शिवाजीनगर थाना प्रभारी से भेंट कर अपराधियों के विरुद्ध अविलंब कुर्की-जप्ती सहित कड़ी कार्रवाई की माँग की। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में कार्रवाई जारी है और जल्द ही परिणाम सामने आएगा।

इससे पूर्व, घटना की सुबह ही शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी का एक दल, जिसमें पूर्व जिला कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान भी शामिल थे, ने बच्ची को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से सहायता राशि उपलब्ध कराने की पहल की।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबु तमीम ने किया। दल में उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, पूर्व अध्यक्ष एससी विभाग कामेश्वर पासवान, महासचिव नंद कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

4 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

18 घंटे ago