समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सरायरंजन में RJD नेता के बेटे का मिला शव, शनिवार शाम से ही था लापता; पिता बोले- ह’त्या हुई है

समस्तीपुर/सरायरंजन : संदिग्ध हालत में आरजेडी नगर अध्यक्ष के बेटे का शव रविवार की सुबह सरैया पुल के पास मिला है। पास में ही बाइक भी खड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार वह शनिवार की शाम से ही लापता था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजीव सिंह के रूप में हुई है। घटना सराय रंजन थाना क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पिता राजू सिंह ने बताया कि संजीव शनिवार शाम 5 बजे के करीब घर से पैदल निकला था। सरायरंजन बाजार मौसी के घर गया था। वहां से राजीव मेडिकल हॉल से बाइक लेकर सरैया की ओर निकल गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। बेटे का हत्या हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार संजीव जन वितरण प्रणाली की दुकान भी चलाते थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी चंद्रप्रभा देवी बच्चों के साथ इस समय अपने मायके आधारपुर गांव में हैं। इधर राजद नेता के पुत्र का शव मिलने की मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक शव नहीं उठा था। इधर सदर एसडीपीओ-1 सह एसएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार छानबीन की जा रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150