Samastipur

सरायरंजन में दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौ’त, करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर में मंगलवार को गंगमहन‌ नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी विनोद महतो के बेटे रवि किशन (16) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर केवल स्थान के पास का है।

बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव‌ नदी से बाहर निकला गया। घटना के संबंध में मृतक किशोर के मौसा रंजीत कुमार महतो ने बताया कि उनके साढू के बेटे रवि अपने दो-तीन अन्य दोस्तों के साथ केवल स्थान के पास घूमने के लिए गया था। इसी दौरान दोपहर सभी गंग महन नदी में स्नान करने लगे।

इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण रवि डूब गया। इसके बाद उसके साथ गए लोगों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जुटे। घटना की सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago