समस्तीपुर : कोयलांचल की धरती पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह-2025 में सनातन रक्तदान समूह को प्रतिष्ठित ‘संघर्ष-ज्योति सम्मान’ से नवाजा गया। यह कार्यक्रम रोटी बैंक धनबाद एवं भूली ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने समूह के संस्थापक अविनाश कुमार बादल एवं अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान को सम्मान प्रदान किया।
यह सम्मान समूह को समाज, राष्ट्र और मानवता के प्रति निरंतर सेवा तथा निःस्वार्थ रक्तदान अभियान के जरिये किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है। बताते चलें कि सनातन रक्तदान समूह ने हमेशा मानव सेवा को सर्वोपरि रखते हुए हजारों युवाओं को रक्तदान जैसे पवित्र कार्य से जोड़ने का काम किया है, जिसके कारण असहाय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…