समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के प्रगति को लेकर सदर SDO ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक 

समस्तीपुर : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में वर्तमान में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिये गये।

अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गहन पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध पारदर्शी और सटीक तरीके से संपन्न कराया जाये। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्वों के निर्वहन में तत्पर रहने का आग्रह किया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150