समस्तीपुर : अब अस्पतालों की कार्यशैली छुप नहीं सकेगी। डॉक्टर की मौजूदगी हो या इलाज में लापरवाही, साफ-सफाई की स्थिति हो या भीड़-भाड़ हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे की नजर होगी। सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के जरिए हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू की है। सदर अस्पताल में यह सिस्टम लागू हो चुका है। ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रवेश-निकास द्वार से लेकर प्रमुख गलियारों तक कैमरे लगाए गए हैं।
सदर अस्पताल में कुल 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से मरीजों की सुविधा और सेवा की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी की जा रही है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार के मुताबिक, अब डॉक्टरों की उपस्थिति और ड्यूटी पर निगरानी आसान हो गई है। जो अनुपस्थित मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक, तोड़फोड़ और अव्यवस्था पर भी नजर स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत अब सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडल अस्पताल, पीएचसी और एपीएचसी तक सभी अस्पतालों में यह सिस्टम लागू किया जाएगा।
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…