समस्तीपुर/रोसड़ा : शहर के नंद चौक के पास स्थित एक टैक्स कंसल्टेंट के कार्यालय में मंगलवार की रात आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। तीन एसयूवी गाड़ियों से पहुंची टीम सीधे कार्यालय में दाखिल हुई और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की यह कार्रवाई सीतामढ़ी जिले के परसौनी प्रखंड के अंडहरा गांव निवासी अधिवक्ता सह भारत प्रबल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप मिश्रा के घर पर हुई छापेमारी के बाद की कड़ी के रूप में की गई है। जांच के दौरान टीम को जानकारी मिली कि रोसड़ा के टैक्स कंसल्टेंट अजीत कुमार पांडे, दिलीप कुमार मिश्रा के अकाउंट का संचालन कर रहे हैं।
इसी आधार पर टीम मंगलवार को टैक्स कंसल्टेंट के कार्यालय पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम ने कार्यालय और घर दोनों के दरवाजे बंद कर जांच-पड़ताल जारी रखी। देर रात तक आयकर विभाग की कार्रवाई चलती रही और टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल कर रही थी। आज बुधवार को खबर लिखे जाने तक जांच चल ही रही है। इधर छापेमारी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। टैक्स कंसल्टेंट और संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…
व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बता रहे थे साइबर ठग समस्तीपुर :…