सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर, रोसड़ा व दलसिंहसराय कारा में लगेंगे कलर टीवी और जेट क्लीनर, तीनों जेलों पर इस योजना के लिये 14 लाख 40 हजार रुपए होंगे खर्च 

समस्तीपुर : जिले के जेलों में कैदियों के लिए सरकार ने नई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत मंडल कारा, रोसड़ा उपकारा और दलसिंहसराय उपकारा में रंगीन टेलीविजन और हाई प्रेशर जेट क्लीनर लगाए जाएंगे। यह व्यवस्था न केवल सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि कैदियों को मनोरंजन व सुधारात्मक गतिविधियों से जोड़े रखने में भी मददगार होगी। जारी आदेश के अनुसार समस्तीपुर मंडल कारा में 12 कलर टीवी और 2 जेट क्लीनर, रोसड़ा उपकारा में 3 टीवी और 1 जेट क्लीनर, जबकि दलसिंहसराय उपकारा में 5 टीवी और 1 जेट क्लीनर लगाए जाएंगे। टीवी सिर्फ सामान्य बंदी वार्डों में लगाए जाएंगे, जबकि हाई सिक्योरिटी कक्ष इससे बाहर रहेंगे।

गृह विभाग (कारा) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य की जेलों के लिए दो बड़े क्रय प्रस्तावों को मंजूरी दी है। एक आदेश के तहत प्रत्येक हाई प्रेशर जेट क्लीनर की कीमत 1.20 लाख रुपए और प्रत्येक कलर टीवी की कीमत 48 हजार रुपए तय की गई है। दोनों सामान जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे। समस्तीपुर जिले की तीनों जेलों पर इस योजना पर कुल 14 लाख 40 हजार रुपए खर्च होंगे। इसमें सबसे ज्यादा आठ लाख 16 हजार रुपए मंडल कारा पर खर्च होंगे, जबकि रोसड़ा उपकारा पर दो लाख 64 हजार और दलसिंहसराय उपकारा पर तीन लाख 60 हजार रुपए की लागत आएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150