समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर रुदौली में रविवार की सुबह पोखर से वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 42 निवासी राजेन्द्र राय (65 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे शनिवार की दोपहर करीब दो बजे भैंस को चारा देने घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। रातभर खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला।
अगले दिन सुबह खरही पोखर में ग्रामीणों ने पानी में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर खेती-किसानी और पशुपालन से जुड़े राजेन्द्र राय की अचानक हुई मौत से परिवार व गांव में शोक का माहौल है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…