Samastipur

रक्षाबंधन के आसपास डाकघरों में साफ्टवेयर अपडेट, लोगों ने कहा- “कुरियर कंपनियों को लाभ पहुंचाने की साजिश तो नहीं”

समस्तीपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काफी संख्या में बहनों-भाइयों ने डाक घरों से राखी भेजने का प्रयास किया, लेकिन एक अगस्त से साफ्टवेयर अपडेट के नाम पर स्पीड पोस्ट और निबंधित डाक बंद कर दिया गया। इसके कारण इस बार जिले के हजारों बहनों का रिश्ता डाकघरों से टूट गया। भाई-बहन के पवित्र रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर बहनें अपनी भाई के पास डाक घरों से राखी नहीं भेज सकीं।

राखी के समय डाकघरों से स्पीड पोस्ट नहीं होने पर उठे सवाल

राखी के समय डाकघरों से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट नहीं होने पर सवाल उठ रहा है, आखिर विभाग ने यह समय ही क्यों चुना। राखी लेकर डाकघरों का चक्कर काट रहीं सुष्मिता कुमारी , मंजू कुमारी ने बताया कि डाक विभाग का यह काम कहीं कुरियर और आनलाइन बाजार को बढ़ावा देने की साजिशस तो नहीं है। कहा कि राखी के समय डाकघरों में विभिन्न प्रकार के वाटर प्रूफ लिफाफा आता था। उसमें टिकट भी नहीं लगता था। सीधे पोस्ट या स्पीड पोस्ट हो जाती थी, विभाग इसका प्रचार-प्रसार भी करता था, लेकिन इस बार राखी के समय ही डाकघरों में स्पीड पोस्ट और निबंधित डाक का काम बंद कर दिया।

अभी सोमवार से मंगलवार तक भी यही स्थिति बने रहने की बात कही जा रही। इसके चलते बहनें आनलाइन से ही भाइयों को राखी भेज दी। जो बहनें 30 या 31 या उससे पहले डाक घरों से राखियां भेजी वे इस इंतजार में हैं कि उनके भाई को कब राखी मिलेगी। नया साफ्टवेयर नहीं आने से जिले के विभिन्न डाकघरों में हजारों राखियां आ चुकी हैं। लेकिन उसका वितरण भी नहीं पा रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

9 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago