समस्तीपुर : 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण सफलताएं दर्ज की हैं। शुक्रवार को पुलिस ने कारवाई करते हुए 12 लोगों अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वहीं जिले भर में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई।
वाहन चेकिंग के क्रम में बाइक चालकों से आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस तथा डिक्की की तलाशी ली गई, जबकि चार पहिया वाहनों की भी डिक्की की जांच की गई। बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई।
समस्तीपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर चलाये गये विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 47 वाहनों से 1 लाख 7 हजार रूपये जुर्माने की राशि वसूल की गयी। इस दौरान एक देशी रिवाॅल्वर भी बरामद किया गया। इसके अलावे पुलिस ने 18.900 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की व शराब कांड के दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। वहीं 13 अजमानतीय वारंट का निष्पादन पुलिस के द्वारा किया गया।
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…
राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…