समस्तीपुर : ढाई लाख से ऊपर आबादी वाले समस्तीपुर शहर पर बना हुआ नगर निगम का अब विस्तार हो रहा है। विस्तार योजना के तहत इस शहर में चार विभिन्न हिस्सों में नगर निगम का अंचल बनेगा। पहला अंचल उत्तर साइड में मधुरापुर की तरफ बनेगा, दूसरा अंचल पश्चिम की तरफ ताजपुर रोड की ओर, तीसरा अंचल पूरब साइड की ओर मेन बाजार की ओर तथा चौथा अंचल दक्षिण की ओर मोहनपुर साइड में बनेगा।
समस्तीपुर नगर निगम में इस विस्तार योजना को लागू करने के लिए सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने इस बाबत समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा से प्रस्ताव मांगा है। योजना के तहत नगर निगम के चार अंचल बनाए जाएंगे और इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह प्रस्ताव नगर निगम अपने बोर्ड से पारित कराकर डीएम के माध्यम से विभाग को भेजेगा।
बिहार नगरपालिका अधिनियम (यथा संशोधित), 2007 की धारा 3 के अनुसार, नगर निकायों को जनसंख्या के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाता है।वृहतर शहरी क्षेत्र (नगर निगम), जनसंख्या 2 लाख या उससे अधिक, मध्यम शहरी क्षेत्र (नगर परिषद), जनसंख्या 40 हजार या उससे अधिक किंतु दो लाख से अधिक और छोटो शहर (नगर पंचायत), जनसंख्या बारह हजार और उससे अधिक किंतु 40 हजार से अधिक हो, नगर निकाय अंतर्गत नगर निगम सबसे अधिक आबादी एवं क्षेत्रफल वाले शहर होते हैं।
योजना के क्रियान्वयन के साथ ही स्थानीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे साफ-सफाई, समुदायिक हॉल, जलापूर्ति, कूड़ा उठाव, कचरा संग्रहण, स्ट्रीट लाइट आदि उपलब्ध कराना आसान होगा। इसके अतिरिक्त आपदा की स्थिति जैसे बाढ़, सूखा, भीषण गर्मी एवं ठंड में नगर निगम द्वारा समुचित प्रबंधन किया जा सकेगा। समस्तीपुर नगर निगम के प्रशासनिक प्रभाग अंतर्गत नगर आयुक्त के अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक के पद सृजित है।
विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि निगम का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण नगर आयुक्त विभिन्न वार्डों में संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण नहीं कर पाते हैं। इसके कारण विभिन्न योजनाओं की गुणवत्ता एवं अन्य कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि नगर निगम प्रशासन की विकेंद्रीकृत व्यवस्था की जाए। इसके लिए नगर निगम अंतर्गत विभिन्न अंचलों के गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…