समस्तीपुर : मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदोट्टी रूदौली गांव निवासी सूर्यदेव महतो के पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान पंकज कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया और थाने लाकर गहन पूछताछ की।
पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस यह जानने में जुटी है कि उक्त हथियार युवक के पास कहां से आया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। गौरतलब हो कि समस्तीपुर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है।
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…
राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…