Samastipur

समस्तीपुर की सांसद ने ZRUCC बैठक में उठाई ट्रेनों के ठहराव की मांग

समस्तीपुर : पटना स्थित होटल मौर्या में गुरुवार को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद शाम्भवी ने अपने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग जोरदार ढंग से रखी।

सांसद ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के हजारों यात्रियों की सहूलियत एवं स्थानीय व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों का ठहराव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल आम जन की आवाजाही आसान होगी बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

सांसद ने किशनपुर, हायाघाट, खुदीराम बोस पूसा, रुसेरा घाट व समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। इनमें जयनगर–दानापुर इंटरसिटी, दरभंगा–अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, कोलकाता–सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस, जयनगर–पटना इंटरसिटी, मनिहारी–जयनगर जानकी एक्सप्रेस, जोगबानी–दानापुर एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, जयनगर–अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि इन ठहरावों की मांग वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम यात्रियों द्वारा की जा रही है, इसलिए इसे शीघ्र लागू करना जनहित में अत्यंत आवश्यक है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

29 मिनट ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

10 घंटे ago