Samastipur

समस्तीपुर : मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर ‘द उम्मीद’ व IAP ने लगाया नि:शुल्क मेडिकल कैंप, 200 से अधिक लोगों की हुई जांच

समस्तीपुर : मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ एवं IAP समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से मालगोदाम चौक स्थित द उम्मीद पाठशाला में नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द उम्मीद मेडिकल कोर के अध्यक्ष डॉ. सौमेन्दु मुखर्जी, डॉ. निलेश एवं डॉ. अलमेंदु कुमार पांडे की टीम ने स्लम बस्तियों से आए जरूरतमंद परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 200 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य परामर्श और नि:शुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।

डॉ. सौमेन्दु मुखर्जी ने कहा कि गरीब और वंचित तबके तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही समाज की प्रगति के लिए समान रूप से जरूरी हैं।संस्था के अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और बच्चों की शिक्षा अब भी बड़ी चुनौती है। द उम्मीद लगातार इन दोनों मोर्चों पर काम कर रही है ताकि हर बच्चा स्वस्थ रहकर शिक्षा प्राप्त कर सके और अपने सपनों को साकार कर सके।

शिविर के दौरान बच्चों के बीच स्टेशनरी किट्स, स्लिपर, हैंडवॉश और ब्रश का भी वितरण किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य वंचित परिवारों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में बोर्ड मेम्बर नवनीत ने सभी चिकित्सकों और वॉलिंटियर्स का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विलकर्ष पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र, बोर्ड मेम्बर अमन, मनदीप, तथा गर्ल विंग की सदस्याएँ कुमकुम, पूजा, सोनाली, अनुराज और प्रियांशु सक्रिय रूप से मौजूद रहीं। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और इसे समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

13 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

15 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

15 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

16 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

19 घंटे ago