Samastipur

समस्तीपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता का आगाज, अंडर-14 और 16 बालिका कबड्डी में 5 टीम की जीत, दूसरे चक्र में मिली एंट्री

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के लाल कोठी परिसर में सोमवार को जिलास्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता शुरू हुआ। 4 दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका कबड्डी के पहले चक्र में पूसा ने खानपुर को 1 अंक, बिथान ने रोसड़ा को 19, हसनपुर ने मोरवा को 12 , सरायरंजन ने सिंघिया को 19, दलसिंहसराय ने कल्याणपुर को 20 अंक से हराया। मोहनपुर के नहीं आने के कारण शिवाजीनगर की टीम वाक ओवर के सहारे अगले चक्र में प्रवेश कर गई।

इसी प्रकार अंडर-16 बालिका कबड्डी में खानपुर ने पूसा को 8 अंक से, बिथान ने रोसड़ा को 16 अंक, मोरवा ने हसनपुर को 8 अंक, सरायरंजन ने सिंघिया को 16 अंक और कल्याणपुर ने दलसिंहसराय को 23 अंक से पराजित कर द्वितीय चक्र में प्रवेश किया। इसके पहले जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा और डीडीसी शैलजा पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और नारियल फोड़ चार दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

डीएम ने जूनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चर्चा करते हुए कहा कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब जैसी उक्ति आज के परिप्रेक्ष्य में बदल गया है, उन्होंने कहा कि मशाल खेल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभा को एक मंच देना है। इतना बड़ा खेल का आयोजन, इतने बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों का भाग लेना निश्चित ही खेल के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा।

वहीं डीडीसी ने कहा कि स्वस्थ्य तन में स्वस्थ मन का विकास होता है, इसलिए खेल लोगों के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सर्व शिक्षा अभियान के मोहम्मद जमालुद्दीन, कला संस्कृति विभाग की जुही कुमारी, जिला दिव्यांग पदाधिकारी सोनाली कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी, विवेक कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, खेल विभाग के सहायक वरुण कुमार सिंह, डॉ राजीव कुमार, पूजा कुमारी सहित खेल शिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित थे।

वहीं जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार ने सभी अतिथियों को पौधा और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत में सुभीत कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेलने की शपथ दिलाई। मंच संचालन अनंत कुमार राय ने किया। खेल पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि 11 और 12 को बालिका वर्ग का कबड्डी, एथलेटिक्स और साइक्लिंग की प्रतियोगिता होगी।

13 और 14 अगस्त को बालक वर्ग का कबड्डी, एथलेटिक्स, साइक्लिंग, फुटबॉल और वॉलीवाल प्रतियोगिता होगी। पटेल मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 60 मीटर दौड़ के अंडर-14 बालिका वर्ग में विभूतिपुर प्रखंड की दिव्या कुमारी, पुसा की शालू कुमारी और हसनपुर की किरण कुमारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago