समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर पुल के पास हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी हेमंत चौधरी के पुत्र शिवम कुमार चौधरी तथा खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी सुशील चौधरी के पुत्र शिवम चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को खानपुर थाना क्षेत्र के ताल एघरा निवासी मुकेश कुमार से कुछ अपराधियों ने लूटपाट की थी। पीड़ित की शिकायत पर प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने कांड संख्या 195/25 दर्ज कर सअनि अनिल कुमार, सअनि अनिल कुमार 15, सिपाही रंजन कुमार, शिवराज कुमार और चौकीदार की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और गहन पूछताछ के बाद कांड संख्या 196/25 दर्ज कर उन्हें समस्तीपुर भेज दिया।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…