Samastipur

CM द्वारा 10 हजार रूपये देने की घोषणा पर समस्तीपुर में NDA से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने खेली होली, गुलाल लगाकर दी बधाई

समस्तीपुर : बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सरकार आर्थिक सहायता के रूप में परिवार की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की राशि पहली किस्त के तौर पर देगी। इस घोषणा के बाद समस्तीपुर में महिलाओं ने होली खेली। बीजेपी उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम साहनी के नेतृत्व में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।

पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कैबिनेट की मीटिंग में ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति मिली है। रोजगार शुरू करने के 6 महीने के बाद उसका आकलन करते हुए जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। सितंबर महीने में खाते में सीधी राशि मिलेगी। इससे महिलाओं को राहत मिलेगी। पूरे भारत में इस तरह की योजना कहीं लागू नहीं की गई थी।

यह पहला राज्य है, जहां महिलाओं के लिए अलग से विकास के लिए और राशि प्रदान की जा रही है। महिलाओं के कारोबार को विकसित करने के लिए है। बाजार भी विकसित किए जाएंगे। ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों की महिलाओं को रोजगार के लिए राशि प्रदान की जाएगी इसके लिए महिलाएं फॉर्म भरना शुरू कर दें। बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल-तेजस्वी के वोटर अधिकार यात्रा को फ्लॉप शो बताया है। उन्होंन कहा कि टिकट के दावेदार अपने समर्थकों को लेकर पहुंच रहे हैं। इसमें आम जनता कोई समर्थन नहीं है। उनका शो फ्लॉप हो चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

12 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

15 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

15 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

15 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

19 घंटे ago