Samastipur

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोली मारकर ह’त्या व लूट की घटनाओं में इजाफा

समस्तीपुर : विगत कुछ महीनों के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई व गोलीबारी की घटनाओं में इजाफा हुआ हैं। पुलिस इन घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से असहाय दिख रही है। इन घटनाओं का आकलन करने पर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों और बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड में सोमवार की दोपहर जमीनी विवाद को जुटे कई दर्जन बदमाशों ने दर्जनों हथियार का खुलेआम प्रदर्शन किया। यह तो गनीमत रही की फायरिंग की वारदात नहीं हुई। इसके अलावे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोली मारकर हत्याओं के ग्राफ में भी वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें : ब्लाइंड म’र्डर केस की गुत्थी समस्तीपुर पुलिस के लिये अनसुलझी, अपराधी तो दूर.., अब तक हत्या के कारणों का खुलासा भी नहीं कर सकी पुलिस

11 अगस्त को शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के तेलिया टोल उत्तर परसा गांव निवासी विजय कुमार की 19 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी की बदमाश ने कोचिंग जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं 4 अगस्त को चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर में लुट के दौरान अपराधियों ने सीएसपी संचालक मनीष कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इसके अलावे 1 अगस्त को घटहो थाना क्षेत्र के दयाल चौक के समीप अरमौली पेट्रोल पम्प के पास बदमाशों ने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा के दुबहा गांव निवासी रामप्रवेश पटेल के पुत्र शिवम कुमार (25 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक के पास बदमाशों ने एक व्यवसायी को बीते 24 जुलाई से एक लाख रुपए लूट लिया और विरोध करने पर पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं 24 जुलाई की ही शाम सरेआम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक पर सुमित कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ महाकाल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं 22 जुलाई को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बिशनपुर बीड़ी पंचायत के सरपंच सुनील राय की घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बड़ी ठाकुरबारी साखमोहन के पास 21 जुलाई की रात बदमाशों ने मेला देख कर वापस लौट रहे युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के बोरिया डीह वार्ड संख्या-7 में एक डीजे वाहन के द्वारा साइड नहीं देने पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। 13 जुलाई को ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के खेदूंटांड़ पोखर के किनारे सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौवाचक के अमरजीत कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार (16 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। वहीं 5 जुलाई को रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा में बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य पति सुरेश प्रसाद सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इसके अलावे 4 जून को पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गाँव में एक सगे भाई ने अपने ही बहन को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

बयान :

सभी घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। कई मामलों का तो उद्भेदन भी हो चुका, जो भी मामले बचे हैं, उनकी भी जांच चल रही है। तकनीकी साक्ष्य व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago