समस्तीपुर : इस वर्ष जिले में बदमाशों ने लूट, छिनतई व विवाद में 50 से अधिक गोलीबारी की घटनाएं की हैं। इसमें करीब दर्जन भर लोगों की मौत हुई है और वहीं करीब 40 लोग घायल हो चुके हैं। पुलिस इन घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से असहाय दिख रही है। इन घटनाओं का आकलन करने पर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों और बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। नहीं तो अपराधी जिले के सबसे बड़ी बैंक सोना लूट के दौरान फायरिंग नहीं करते।
इसके अलावा गोली व पिस्टल के बट से मारकर घायल करने की कई घटनाएं हुई हैं। ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक के पास बदमाशों ने एक व्यवसायी को बीते 24 जुलाई से एक लाख रुपए लूट लिया और विरोध करने पर पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बड़ी ठाकुरबारी साखमोहन के पास 21 जुलाई की रात बदमाशों ने मेला देख कर वापस लौट रहे युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसी थाना क्षेत्र के बोरिया डीह वार्ड 7 में एक डीजे वाहन के द्वारा साइड नहीं देने पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं, दलसिंहसराय में 18 मई को किराना दुकानदार दो भाइयों को अपराधियों ने लूट के दौरान गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
– घटहो थाना क्षेत्र के अरमौली के समीप घटहो-सरायरंजन मुख्य मार्ग पर बीते एक अगस्त की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
– नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल मैदान के पास बीते 28 जुलाई की रात जमीन के लिए रुपए लेनदेन के विवाद बांका जिले के व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
– मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक पर बीते 24 जुलाई की देर शाम जेल से छूटे एक युवक की पेठिया में सब्जी खरीदने के दौरान गोली मारकर हत्या।
– मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मटीओर गांव में ट्रैक्टर चालक को लेकर हुए विवाद की घटना में 22 जुलाई की देर रात बिशनपुर बेरी पंचायत के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
– कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में पिछले वर्ष 21 दिसंबर को हुए डबल मर्डर की घटना का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक दबाव की वजह से पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों को नहीं पकड़ रही है।
– वहीं, नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला में बीते 22 जुलाई की शाम अपराधियों ने पहले घर पर चढ़कर हत्या के धमकी दी और पुलिस को सूचना देने पर फायरिंग की।
समस्तीपुर : शहर में 1 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा 33 केवी…
समस्तीपुर : होली पर्व को लेकर राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत…
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो…
समस्तीपुर : पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक की रूहानी फिजा में शुक्रवार को दूसरे जुमे की नमाज…
समस्तीपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में शुक्रवार को कथित बच्चा चोरी की…