समस्तीपुर : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 20 से 31 अगस्त तक नाइट ब्लड सर्वे चलाया जा रहा है। यह सर्वे 20 प्रखंडों और शहर के निर्धारित साइट पर होगा। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि फाइलेरिया के परजीवी रात में ज्यादा सक्रिय रहते हैं, इसलिए 20 वर्ष से ऊपर के लोगों के रक्त के नमूने रात 8:30 बजे के बाद लिए जा रहे हैं।
चयनित प्रखंड में 300-300 स्लाइड रक्त नमूने संग्रह किए जाएंगे। अगर किसी स्थल पर माइक्रोफाइलेरिया का दर 1% या उससे अधिक पाया गया तो अगले साल फरवरी में वहां सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) चलाया जाएगा। वहीं, दर कम होने पर अभियान नहीं होगा।डीवीबीडीसी संतोष कुमार ने कहा कि फाइलेरिया असाध्य बीमारी है और इसे सामूहिक भागीदारी से ही समाप्त किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 और राज्य सरकार ने 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…