Samastipur

समस्तीपुर में खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने ली फिट इंडिया की शपथ, हुई प्रतियोगिता

समस्तीपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में खेल विभाग बिहार सरकार, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के पटेल मैदान में तीन दिवसीय खेल और शारीरिक फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता व जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा बताया कि यह कार्यक्रम 29 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किये जायेंगे। इन आयोजनों में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी ओपन स्तर पर हिस्सा ले सकेंगे

उन्होंने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार ऐसे आयोजन करवा रही है, ताकि समाज में खेलों के प्रति एक सकारात्मक माहौल बन सके। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। प्रतियोगिता के पहले दिन की शुरुआत सर्वप्रथम इंडोर हॉल में डीएसओ के नेतृत्व में प्रातः 7:30 बजे हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।

इसके उपरांत शिक्षक सुभीत कुमार सिंह के द्वारा उपस्थित जनों, शिक्षकों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। वही दोपहर 2:00 बजें हीरो एशियन पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025 का लाइव प्रसारण दिखाया गया। शपथ कार्यक्रम के बाद खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। पटेल मैदान में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में 3000 मीटर दौड़ एंव वाद विवाद कराई गई कराई गईं।

3000 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में हसनपुर के सूरज कुमार, समस्तीपुर के अरविंद कुमार एंव हसनपुर के मनीष कुमार ने एवं बालिका वर्ग में समस्तीपुर की राजनंदनी कुमारी, कृष्णापुरी की श्रीजा कुमारी एंव कल्याणपुर की सुमन कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएसओ ने बताया कि शनिवार को योग, क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एवं सीनियर सिटीजन का म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता खेली जाएगी. मौके पर खेल सहायक वरुण कुमार सिंह, शिक्षक रजनीश कुमार पाण्डेय, राहुल कुमार, विग्नेश, संजीव कुमार, निखिल, अंजनी, अंकेश, अंशु कुमार सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव कुमारी, वंदना वैजयंती, निकिता, पूजा कुमारी, पप्पू कुमार, सुधाकर सिन्हा, शाहिद, रंजन गांधी व अनील ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

42 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago