Samastipur

समस्तीपुर: बाहरवाली के चक्कर में घरवाली को चलती बाइक से युवक ने दिया धक्का, जख्मी

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव में एक बाइक पर सवार महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और चालक फरार हो गया। इसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सड़क पर कराहता देख स्थानीय ग्रामीणों उठा कर अपने दरवाजे पर ले गए और ग्रामीण चिकित्सक को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया। होश आने पर महिला ने अपनी पहचान बताई। उसने खानपुर थाना क्षेत्र के डेकारी गांव निवासी सोमन राम के पुत्र मुकेश राम की पत्नी बताया। कहा कि अपने मायका हथाड़ी थाना क्षेत्र के बंधार गांव भाई को राखी बांधने के लिए ले पति के साथ जा रही थी। इस पर तू-तू मैं मैं हुई थी।

उस समय ही मेरे पति ने कहा था कि चलो तुमको मार कर फेंक देंगे। मेरे पति ने अपने भाई के साथ मुझे भी बाइक पर बैठाया। डेकारी चौक आने पर मेरा पति दूसरी दिशा की ओर जा रहा था। मैंने मना किया तो उन्होंने अपने भाई को इशारे किया और मेरे देवर ने चलती बाइक से मुझे धक्का दे दिया। जिससे मैं बीच सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल गांव की एक महिला से उसे प्यार हो गया है। अक्सर कहता है कि तुम्हारी हत्या के बाद मैं उससे शादी करूंगा। जब तक तू मरेगी नहीं, तब तक वह मुझसे शादी नहीं करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

2 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

3 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

7 घंटे ago

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…

7 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

16 घंटे ago