Samastipur

मुठ्ठी में राशन, बाढ़ भर पानी; चचरी पर जिंदगी, बारिश व धूप बनीं आफत, सरकार हमारी सुनती नहीं, अधिकारी गांव में आते नहीं, किसे सुनाए अपनी परेशानी…

पशु मवेशियों की भूख मिटाने के लिए दिनभर करते जद्दोजहद, तो रतजगा कर चोरों से करते हैं हिफाजत
चिंगियां बांध बना बेघरों का सहारा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] : कौन सुनेगा… किसको सुनाए, इसीलिए अपने ही किस्मत को कोस गंगा मईया से कह कर चुप रह जाते हैं! सरकार हमारी सुनती नहीं, अधिकारी गांव में आते नहीं, किसे सुनाए अपनी परेशानी…! ये बात बोलते ही मऊ दियारा की सीता देवी के आंखों में बाढ़ से बेबसी स्पष्ट परिलक्षित हो रही है। समस्याओं के दामन तले दबी यह बेबसी महज सीता की ही नहीं है। वार्ड संख्या तेरह में एक नवविवाहिता प्रसव पीड़ा से गुजर रही हैं। स्वजनों के पास पैसे भी हैं लेकिन एक अदद नाव का इंतजार, घर के लोगों को किसी अनजाने भय का डर सता रहा है।

घर के कुछ सदस्य तो एक सप्ताह पहले ही वाया नदी के उस पार चिंगिया बांध पर पशु मवेशियों के साथ शरण ले चुके हैं। लेकिन इस विपरीत हालत में गर्भवती महिला को कहां जाने देते। सोचा कि गंगा मईया जल्द चली जाएगी तो शब कुछ सही तरीके से हो जायेगा। शेरपुर लोदियाही दियारा के हालात भी बाढ़ से बदतर हैं। यहां कि लालझरी देवी कहती हैं कि सैकड़ों लोगों का घर बाढ़ के पानी से घिर गया है। परिवार के सदस्यों ने ऊंचे स्थानों पर आश्रय ले रखा है। छोटे छोटे बच्चों के साथ हमलोग अभी तक यहीं घिरे हुए हैं। कारण घरों में रखे मूल्यवान सामानों को कहां ले जाएं। कहीं कोई चोर…!

चापाकल डूबा, बाढ़ का पानी पीने को मजबूर :

लोदियाही गांव की रहनेवाली चनरी देवी का झोपड़ीनुमा घर वाया नदी के पानी में डूब चुका है। चनरी अपने परिवार के साथ तटबंध के किनारे रहती है। बताती है कि गांव में सरकारी नल लगा है, लेकिन सूख चुका है…! उस पार से पानी डिब्बा में भर कर ले जाते हैं । कई बार बाढ़ का पानी पीने की मजबूरी बनी हुई है।

चिंगिया बांध पर बसेरा बनाएं हुए बाढ़ पीड़ित अजय राय, नितेश राय, सुरेश राम, सतन दास आदि पास आते ही घेर लेते हैं। कहते है मेरी भी समस्या सुनते जाईए… पिछली बार बाढ़ आई तो इन इलाकों में कम्युनिटी किचेन प्रशासन के द्वारा खोला गया था। जिससे खाने-पीने को लेकर कोई परेशानी नहीं थी, इस बार ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। नतीजा चुरा फांक कर समय कट रहा है।

गोपालपुर दियारा की जयंती देवी कहती हैं कि मवेशियों को किसी तरह से बाहर निकाल दिया गया, लेकिन खाने-पीने का जो सामान घर पर था, वह बर्बाद हो गया। अब मां-बाप के साथ बाजिदपुर पुल के किनारे रहने को मजबूर है। खाने-पीने में बहुत समस्या हो रही है। वहीं ज्ञांति देवी ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी पीने के पानी को लेकर है। गांव की श्रीकांति देवी, ज्ञांति देवी, दुलारो देवी ने बताया कि घरों में पानी घुस चुका है और आसमान से बारिश बरस रही है। दिन हो या रात, बच्चे और महिलाएं सड़क किनारे शरण लिए हैं। जिंदगी इन परिवारों की चचरी पर ही कट रही है।

प्रशासन पर नाराजगी, राहत कार्य की मांग तेज :

ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक राहत शिविर, चारा वितरण, शौचालय , पानी, स्वास्थ्य शिविर और फसल नुकसान का सर्वे कार्य की बात तो दूर एक पॉलीथिन शीट तक नहीं दिया गया हैं । बाढ़ के बीच रहने-खाने, शौचालय, पशुचारा और आवागमन जैसी बुनियादी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

सरकारी नावों की कमी, निजी नावों पर निर्भरता :

प्रभावित लोगों का आरोप है कि सरकारी नावें उपलब्ध नहीं कराई गईं, जिससे उन्हें गैर-मानक निजी नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। इन नावों से अस्थायी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन जीवन और संपत्ति दोनों खतरे में हैं। नाविक मोटा किराया वसूल रहे हैं तो कई लोग केले के थंब और चचरी नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पशुपालकों के सामने चारा संकट, खुले में रात गुजारने को मजबूर :

बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के लिए अपने मवेशियों को बचाना और उनके लिए चारा जुटाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। खेतों में लगी हरी चारा फसलें डूब जाने से संकट गहरा गया है। सरकारी मदद के अभाव में पशुपालक तटबंधों, स्कूल परिसरों और सड़कों के किनारे खुले में रात बिताने को मजबूर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

18 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

21 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

21 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago