Samastipur

कल्याणपुर में सीबीसी द्वारा 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

समस्तीपुर/कल्याणपुर : भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना की ओर से कल्याणपुर के +2 उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को “विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समस्तीपुर के बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सीबीसी, पटना के सहायक निदेशक सह कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ, सीबीसी दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट तथा विभागीय सांस्कृतिक दल द्वारा स्वागत गीत के साथ हुई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत, किसानों के लिए सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र अवश्य बनेगा।

इस अवसर पर सीबीसी, पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ना और उनके प्रति जागरूक बनाना है। वहीं सीबीसी दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी से लोग अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रभारी प्रधानाध्यापक मिंतु कुमारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन सीबीसी, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नवल किशोर झा ने किया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पंजीकृत सांस्कृतिक दल ने योजनाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में जिला और प्रखंड के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

42 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago