Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल की पूर्व छात्रा ने शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल के परिसर में विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. प्रियंका पायल ने सीबीएसई ट्रेनर की टीम के साथ मिलकर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शाखाओं मोहनपुर, सतमलपुर, काशीपुर और दलसिंहसराय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

डॉ. प्रियंका पायल ने “मूल्यांकन और आकलन क्षमता में वृद्धि” विषय पर शिक्षकों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि किस प्रकार शिक्षक बच्चों को न केवल पढ़ाई में बेहतर बना सकते हैं, बल्कि उनमें प्रयोगात्मक गुणों और रुचि को भी विकसित कर सकते हैं। उन्होंने विभिन्न मूल्यांकन पद्धतियों की जानकारी दी जिससे बच्चों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षित किया जा सके।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने डॉ. प्रियंका पायल को स्नेह-सम्मान स्वरूप फूल और चादर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि विद्यालय की पूर्व छात्रा आज शिक्षकों और छात्रों को नई शिक्षा पद्धतियों से परिचित करा रही हैं। यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago