समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात अरमौली के समीप घटहो-सरायरंजन मुख्य मार्ग पर उस वक्त घटी, जब युवक किसी काम से कहीं जा रहा था। मृत युवक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव निवासी रामप्रवेश पटेल के 25 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवम कुमार जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा, वैसे ही बाइक सवार अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर घटहो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद शिवम कुमार को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…