Samastipur

लघु सिंचाई एवं जल निकाय गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में सातवीं लघु सिंचाई गणना एवं द्वितीय जल निकाय गणना (संदर्भ वर्ष 2023-24) के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अपर समाहर्त्ता (राजस्व), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने गणना कार्य की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों को समय पर एवं सटीक आंकड़े संकलित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने गणना की आवश्यकता, महत्व एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन यह गणना प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर कराई जाती है।पहली बार यह गणना वर्ष 1986-87 में हुई थी। वर्तमान में यह सातवीं लघु सिंचाई गणना है।

गणना के तहत जिले के सभी राजस्व ग्रामों में कार्यरत कुएं (Dugwell), नलकूप (Tubewell) जैसे लघु सिंचाई साधनों की जानकारी एकत्र की जाएगी। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तालाबों की गणना भी की जाएगी। खास बात यह है कि दोनों गणना कार्य इस बार मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप में कराए जाएंगे। जिले में कुल 143 प्रगणक एवं 24 पर्यवेक्षक इस कार्य में लगाए गए हैं, जो 1144 राजस्व ग्राम एवं 217 शहरी वार्डों में गणना पूरी करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

6 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

16 घंटे ago