Samastipur

समस्तीपुर में चल रहे जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन फुटबॉल में समस्तीपुर प्रखंड की टीम बनी चैंपियन

समस्तीपुर : शिक्षा व खेल तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को पटेल मैदान व लाल कोठी खेल परिसर बालक संवर्ग के अंडर-14 व अंडर-16 में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों से खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

डीएसओ ने बताया कि जिलास्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालयों से काफी बढ़कर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बालिका वर्ग के ही तरह बालक वर्ग में भी खिलाड़ी खेल के मैदान में अपनी खेल प्रतिभा दिखा रहे हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के लीग के बाद फाइनल मुकाबले में समस्तीपुर प्रखंड ने मोरवा की टीम को 4-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इधर एथलेटिक्स के अंंडर-16 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में समस्तीपुर के अमन कुमार ने प्रथम स्थान, पटोरी के अमित कुमार ने द्वितीय व मोरवा के राहुल देव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जबकि लंबी कूद में दलसिंहसराय के अमन कुमार, उजियारपुर के सौरभ कुमार सहनी व सरायरंजन के अंशु कुमार ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसी तरह अंडर-14 वर्ग के 60 मीटर दौड़ में वारिसनगर के सतीश कुमार, समस्तीपुर के सिद्धार्थ कुमार व दलसिंहसराय के विशाल कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एंव 600 मीटर दौड़ में दलसिंहसराय के चंदन कुमार, मोहनपुर के सत्यम कुमार व पटोरी के नीतीश कुमार ने एंव लंबी कूद में पटोरी के अमरेश कुमार, खानपुर के मोहम्मद शहजाद आलम व कल्याणपुर के चंदन कुमार ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

इधर लाल कोठी खेल परिसर में खेले गए कबड्डी मुकाबले के अंडर-14 आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के पहले राउंड में पूसा ने खानपुर को 2 अंक से, रोसड़ा ने बिथान को 15, हसनपुर ने मोरवा को 14, मोहनपुर ने शिवाजीनगर को 13 एवं उजियारपुर ने वॉकओवर के जरिए वारिसनगर को और दूसरे राउंड में दलसिंहसराय ने कल्याणपुर को 27, सरायरंजन ने सिंघिया को, पटोरी ने ताजपुर को 4, विभूतिपुर ने रोसड़ा को 19, उजियारपुर ने विद्यापतिनगर को 18 अंको से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

इसी तरह अंडर-16 आयु वर्ग के पहले राउंड में पूसा ने खानपुर को 25, रोसड़ा ने बिथान को 30, हसनपुर ने मोरवा को 10, मोहनपुर ने शिवाजीनगर को 15, सरायरंजन ने सिंघिया को 16, दलसिंहसराय ने कल्याणपुर को 6 अंकों से एवं दूसरे राउंड में पटोरी ने ताजपुर को 12, उजियारपुर ने विद्यापतिनगर को 20 और विभूतिपुर ने रोसड़ा को 21 अंको से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अचानक भीषण बारिश के कारण बहुत सारे खेल को रोक दिया गया है. कल मौसम के अनुकूल रहने पर अन्य प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसको लेकर बच्चों को काफी उत्साह दिखा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

11 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

20 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

20 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

20 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

22 घंटे ago