Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा और पीएटीएच के बीच हुआ एमओयू; विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित की जायेगी टेक्निकल सपोर्ट यूनिट

समस्तीपुर/पूसा : महिलाओं, बच्चों व किशोरियों में एनीमिया की समस्या से निपटने के उद्देश्य से डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा और अंतरराष्ट्रीय संस्था (पाथ) के बीच बुधवार को महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय परिसर में टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (टीएसयू) स्थापित की जायेगी। यह भारत सरकार के एनीमिया मुक्त भारत अभियान को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध करायेगा. कुलसचिव डा मृत्युंजय कुमार ने कहा कि यह पहल न केवल पोषण शिक्षा एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करेगा, बल्कि एनीमिया मुक्त भारत के सपने को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगा।

पाथ के फूड फोर्टिफिकेशन सलाहकार डॉ. सचिन गुप्ते ने कहा कि यह साझेदारी भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य को नई दिशा देने का कार्य करेगा। बिहार के स्टेट लीड के कुमार सौरभ ने उम्मीद जताई कि टीएसयू की स्थापना से एनीमिया के प्रति जागरूकता और उपचार दोनों को गति मिलेगी। एमओयू हस्ताक्षर समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार, कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की डीन डॉ. उषा सिंह, निदेशक शिक्षा डॉ. यूके बेहरा, कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के डीन डॉ. अमरेश चंद्र आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago