Samastipur

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पूसा में सावन महोत्सव आयोजित

समस्तीपुर/पूसा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पूसा में सावन महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें राखी निर्माण एवं मेहंदी प्रतियोगिता हुई। डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्राओं ने हिस्सा लिया। शुरुआत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या डॉ. श्वेता सोनाली ने मेहंदी लगाकर की। उनके साथ डॉ. अंकिता, मयूराक्षी मृणाल, डॉ. रूबी कुमारी एवं डॉ. मानविता कुमारी को मेहंदी लगाकर कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया।

प्राचार्या डॉ. सोनाली ने कहा कि मेहंदी हाथों पर लगने के बाद एक नया रंग देती है। ठीक उसी प्रकार से विद्यार्थियों को भी अपने जीवन और शिक्षण में नवीनता और रचनात्मकता लानी चाहिए। उन्होंने सभी को अपने कार्य में पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वरीय व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, मो. रिजवान अंसारी, मो. मुन्ना, डॉ. अनिल पाठक, सुरेश कुमार, संयोग कुमार प्रेमी, कुमार आदित्य, यशवंत कुमार शर्मा, डॉ. पं विनय कुमार ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया की ओर से समन्वयक अशुतोष कुमार मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। मूल्यांकन करते हुए निर्णायक मंडल सदस्यों ने परिणामों की घोषणा की। मेहंदी प्रतियोगिता में जेबा परवीन प्रथम, साजिया फिरदौस द्वितीय एवं काजल कुमारी, तीसरे स्थान पर शाहीन परवीन, प्रतिभा कुमारी एवं खुशी कुमारी को दिया गया। वहीं राखी प्रतियोगिता में खुशी कुमारी प्रथम, संध्या सुमन एवं सोनी कुमारी द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मुकेश कुमार पंडित, निशा कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी ने प्राप्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago