Samastipur

महिला से 50 लाख की ठगी; फेसबुक पर हुई थी दोस्ती फिर वीडियो कॉल से ब्लैकमेल करने लगा युवक, मुंबई से समस्तीपुर बुलाकर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : सोशल मीडिया के जरिये महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाले एक शातिर युवक को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के चिकली निवासी योगेश सुरेश चौथे के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मगरदही घाट स्थित एक मॉल के पास से दबोचा है। मामले के संबंध में बताया गया है कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि आरोपी युवक से उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से हुई थी। पिछले करीब छह वर्षों से दोनों के बीच बातचीत होती रही और धीरे-धीरे यह रिश्ता वीडियो कॉलिंग तक पहुंच गया।

आरोपी युवक ने महिला का विश्वास जीतकर उससे रुपये उधार लेने शुरू किए। शुरुआत में महिला ने रूपये दे दिया, लेकिन धीरे-धीरे युवक ने इसे अपनी आदत बना लिया। जब महिला ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने उसके अंतरंग कॉलिंग वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी ने महिला से करीब 25 लाख 13 हजार 500 रुपये नगद और उतने ही मूल्य का करीब 263.8 ग्राम सोना ठग लिया।

आश्चर्य की बात यह है कि आरोपी कई बार समस्तीपुर आ चुका था और चोरी-छिपे महिला उससे मिलती भी थी। इसी दौरान वह उसे आभूषण और नगद रूपये भी सौंपती थी। इस बीच जब पीड़िता के पति को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पत्नी से साइबर थाने में आवेदन दिलवाकर इसकी शिकायत कराई। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस की सलाह पर महिला ने आरोपी से संपर्क किया और अधिक रुपये देने का लालच देकर उसे मुंबई से समस्तीपुर बुलाया। जैसे ही वह मुंबई से ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचा और मगरदही घाट स्थित मॉल के पास आया, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल से मिले दर्जनों महिलाओं के आपत्तिजनक चैट व फोटो :

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल खंगाला तो उसमें दर्जनों महिलाओं व युवतियों के साथ आपत्तिजनक चैटिंग और तस्वीरें मिलीं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अब तक देशभर की कई महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। इसकी भी जांच की जा रही है। इधर गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक की मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

22 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago