Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट के आदेश पर 17 साल पुराने दामाद हत्याकांड मामले में ससुर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाने की पुलिस ने 17 साल पुराने दामाद हत्याकांड मामले में ससुर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगासरा गांव निवासी 72 वर्षीय गंगा राय को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया है। बता दें कि की यह मामला 2008 का है, जब गंगा राय की बेटी बबीता कुमारी की शादी बिशनपुर बांदे गांव के राजेश कुमार से हुई थी। शादी के 17 महीने बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के 8 महीने का होने पर राजेश रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए। कुछ समय बाद वह समस्तीपुर लौटे और नवंबर 2008 में उनका शव सरायरंजन थाना क्षेत्र में मिला।

मृतक के पिता हृदय राय ने गंगा राय, उनकी पत्नी गिरिजा देवी, बेटी बबीता कुमारी और बेटे रवि भूषण राय पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सभी आरोपी जमानत पर थे, लेकिन गंगा राय नियमित रूप से कोर्ट में उपस्थित नहीं होते थे। इसलिए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

1 घंटा ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

2 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

15 घंटे ago