Samastipur

ब्लाइंड म’र्डर केस की गुत्थी समस्तीपुर पुलिस के लिये अनसुलझी, अपराधी तो दूर.., अब तक हत्या के कारणों का खुलासा भी नहीं कर सकी पुलिस

समस्तीपुर :- जिले में कई ब्लाइंड मर्डर केस में शातिर अपराधियों की शातिर चाल के आगे पुलिस एकदम बौनी साबित हुई। एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस मृतका की पहचान करवाने में ही विफल रही। नतीजा इन हत्याकांडों पर आखिरकार रहस्य का पर्दा नहीं हट सका। साथ ही जिले के अन्य जगहों पर हुए अन्य कई हत्याकांड की गुत्थी भी पुलिस सुलझाने में असफल रही है। पुलिस की कार्यशैली पर लगातार आमलोग भी अब सवाल उठाने लगे हैं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई कांड ऐसे हैं जिसकी जांच ठंडे बस्ते में चली गई व अपराधी गिरफ्त में नहीं आए।

——–

केस -1
शिक्षक की सरेआम गोली मारकर हत्या :

पटोरी प्रखंड के मध्य विद्यालय जोरपुरा में कार्यरत शिक्षक चितरंजन कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने 5 नवंबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना हलई थाना क्षेत्र के दरबा चौर में नून नदी बांध के पास हुई थी। घटना तब हुई जब शाम 5 बजे शिक्षक स्कूल में छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। धीरे-धीरे ही सही हर पहलू पर जांच हो चुकी है लेकिन कोई ऐसा ठोस सबूत नहीं मिला, जिससे शिक्षक हत्याकांड का खुलासा हो सके।


केस-2
डबल मर्डर बन गया ब्लाइंड केस :

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में हुये डबल मर्डर का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। 21 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं दिव्यांग ई-रिक्शा चालक गणेशी साहनी की बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के महीनों बीत जाने बाद भी पुलिस अंधेरे में ही तीर मार रही है। इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया था, पुलिस ने अब तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है। इस हत्याकांड में और भी कौन-कौन से लोग शामिल है इस बात का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस की गिरफ्त से अब तक घटना को अंजाम देने वाले तीनों शुटर फरार भी चल रहे है। तीनों बाइक सवार शूटर सीसीटीवी में कैद भी हुए थे, लेकिन अब तक तीनों की पहचान तक नहीं हो सकी है।


यह भी पढ़ें : समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोली मारकर ह’त्या व लूट की घटनाओं में इजाफा

केस-3
अज्ञात महिला के शव की अब तक पहचान नहीं :

अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत के दशरजा चौर में एक गेहूं की खेत में 31 मार्च की सुबह एक महिला का शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी थी। घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस हत्यारे को ढूंढना तो दूर अब तक मृत महिला की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है।


केस-4
बाइक सवार की हत्या मामले में कुछ भी सुराग नहीं :

1 अगस्त को घटहो थाना क्षेत्र के अरमौली के समीप घटहो- सरायरंजन मुख्य मार्ग पर बाइक से तेज बारिश के बीच जा रहे मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव निवासी रामप्रवेश पटेल के पुत्र शिवम कुमार (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस को अब तक कुछ खास सफलता नहीं मिली है। घटना की जांच को ले पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह का दावा है की एक हफ्ते में इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

बयान :

सभी घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। कई मामलों में विशेष टीम गठित कर जांच व छापेमारी की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही ब्लाइंड मामलों का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। घटहो में शिवम हत्याकांड का खुलासा अगले हफ्ते तक कर दिया जाएगा।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

3 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

3 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

3 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

5 घंटे ago