समस्तीपुर : भाजपा किसान मोर्चा उत्तरी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपनी 31 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की। घोषित पदाधिकारियों में मनोरंजन राय, प्रशांत कुमार राय, देवनन्द प्रसाद यादव, अमित सिंह, संजीव कुमार सिंह, नन्द किशोर सिंह, अनिल कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रवीण कुमार कन्हैया और प्रकाश झा को जिला महामंत्री, रामप्रवेश राय, पिंकी कुमारी, रंधीर कुशवाहा, विजय कुमार पाण्डेय, महेश पोद्दार, प्रशांत कुमार और नंद किशोर साह को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
नुनू चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष, आदित्य नारायण यादव को सह कोषाध्यक्ष, कुमार गौरव को मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार को सह मीडिया प्रभारी, मनीष कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी तथा अखिलेश कुमार राय को सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, सुनील राय, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मधुवाला, नीरज चौधरी, सुशील पासवान, रणधीर कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में किसान मोर्चा पंचायत स्तर तक सक्रिय रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…