Samastipur

राजद नेता ललन यादव के पिता व सेवानिवृत्त DSP सीपी यादव का निधन, लोगों दी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव के पिता व सेवानिवृत्त डीएसपी चंदेश्वर प्रसाद यादव (सी.पी. यादव) का शनिवार की सुबह पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वे लगभग 82 वर्ष के थे तथा पिछले कई दिनों से बीमार थे। पटना से समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित आवास पर इनका पार्थिव शरीर पहुंचने पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा शहरवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती तथा संचालन जिला राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने की। श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके निधन की खबर से मर्माहत हूं, वे उनके अभिभावक तुल्य थे। एक लोकप्रिय समाजसेवी, गरीबों के हमदर्द तथा कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में चंदेश्वर बाबू सदैव याद आते रहेंगे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, राजद प्रदेश महासचिव मो फैजुर रहमान फैज, राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी, एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मो. रिजूउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, प्रांतीय नेता प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद अनु.जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, जिला राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. सूरज दास, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम,

जिला पार्षद हेमंत यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, समाजसेवी निलेश कुमार अप्पू, समाजसेवी राजकिशोर हजारी, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. ए.के.आदित्य, डॉ. ब्रजेश कुमार, राजद मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, राजद नेता जयशंकर राय, पोस्टल ट्रेड यूनियन नेता राजाराम राकेश यादव, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के निराला, सैयद फैसल आलम मन्नू, अभिषेक यादव, राजा यादव, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, रंजीत कुमार रंभू आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

12 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago