Samastipur

दिल्ली के ‘कुंज क्राफ्ट कॉम्प्लेक्स’ में समस्तीपुर के कलाकार कुंदन कुमार रॉय की पेंटिंग सुशोभित

समस्तीपुर : नई दिल्ली स्थित कुंज क्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘कारीगर संगम कार्यक्रम’ में पूरे देश के उन कलाकारों को आमंत्रित किया गया, जिनकी पेंटिंग्स और कलाकृतियां इस कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शित हैं।

समस्तीपुर जिले से डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकन एवं मिथिला पेंटिंग के युवा कलाकार कुंदन कुमार रॉय की पेंटिंग ‘जल, जीवन, हरियाली’ भी इस कॉम्प्लेक्स की शोभा बढ़ा रही है। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य गिरिराज सिंह ने कुंदन की कला की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मौके पर कुंदन ने उन्हें अपनी कृति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित मिथिला पेंटिंग भी भेंट की।

इस दौरान कुंदन कुमार रॉय ने कहा कि मेरी पेंटिंग कई बड़े नेताओं, मंत्रियों और हस्तियों तक पहुंची है, लेकिन पहली बार देश की राजधानी में इतने बड़े आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। कलाकार सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि सम्मान और उचित मूल्य के भूखे होते हैं। भारत सरकार ने इस कार्यक्रम में कलाकारों को जिस तरह मान और पहचान दी है, वह काबिले तारीफ है।

कलर ब्लाइंडनेस से पीड़ित हैं कुंदन :

कलर ब्लाइंडनेस से पीड़ित होने के बावजूद कुंदन की चटख रंगों से सजी पेंटिंग ने सबका ध्यान आकर्षित किया। यह पेंटिंग 32×22 इंच आकार की हैंडमेड पेपर पर तैयार की गई है। कुंदन युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग से जोड़ने के लिए लगातार प्रेरित करते रहते हैं। उन्हें अब तक भारतश्री, यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया, प्राइड ऑफ बिहार, बिहार गौरव जैसे कई राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में 24 जुलाई 2025 को उन्हें बिहार सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा द्वारा ‘उद्योग सम्मान 2025’ से भी नवाजा गया।

इससे पूर्व 2020 में उनकी पेंटिंग इलेक्शन डिपार्टमेंट की आइकन बनी थी तथा 2021 में 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार से राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ था। वर्ष 2024 में समस्तीपुर जिला प्रशासन के लिए उन्होंने स्वच्छता लोगो, जिला स्थापना दिवस लोगो एवं इलेक्शन प्रचार का लोगो तैयार किया था, जिसके लिए उन्हें जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। अपने इस सफर के लिए कुंदन ने परिवार, शुभचिंतकों के साथ विशेष रूप से बी.के. झा, असिस्टेंट डायरेक्टर, हैंडीक्राफ्ट्स (भारत सरकार) का आभार जताया। उन्होंने कहा की श्री झा के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही मैं समस्तीपुर से निकलकर दिल्ली के इस भव्य आयोजन तक पहुंच सका।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago