Samastipur

रेलवे फाटक खोलने को लेकर गेटमैन से मारपीट, समस्तीपुर RPF ने किया दो आरोपी को गिरफ्तार, बाइक जब्त 

समस्तीपुर : रामभद्रपुर स्थित समपार फाटक संख्या-08 पर गेट खोलने को लेकर गेटमैन से मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में गेटमैन के लिखित आवेदन पर राजकीय रेल थाना समस्तीपुर में कांड संख्या 164/25 रविवार को दर्ज किया गया है। घटना के बाद राजकीय रेल पुलिस समस्तीपुर, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट समस्तीपुर एवं स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुमला निवासी श्याम किशोर सिंह के पुत्र रूबुल कुमार (30 वर्ष) और वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ निवासी केदार ठाकुर के पुत्र अभिनव कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है। मारपीट के दौरान आरोपी रूबुल कुमार के सिर में चोट लगी, जिसका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में कराया गया। वहीं गेटमैन का इलाज मंडल रेल चिकित्सालय, समस्तीपुर में किया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर जीआरपी थाना में जमा कर दिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमृता कुमार द्वारा की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago