Samastipur

हसनपुर के युवाओं को श्रम मंत्रालय के प्रशिक्षण में मिला प्रमाण-पत्र 

समस्तीपुर [सौरव कुमार] : श्रम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा में आयोजित चार दिवसीय लिंग और परिवर्तनकारी नेतृत्व प्रशिक्षण का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से स्पोर्ट्स क्लब मालदह, मौजी के अध्यक्ष रुपेश कुमार एवं गौरव कुमार तथा एकता युवा मंडल क्लब के संस्थापक मो. एजाज ने भाग लिया।

प्रशिक्षण समाप्ति पर इन्हें संस्थान के महानिदेशक अरविंद कुमार एवं कोर्स डायरेक्टर एलिना समंत्रोय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे देश के 40 से अधिक सामाजिक संगठनों के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से मिले अनुभव का उपयोग वे समस्तीपुर जिले के ग्रामीण स्तर पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने में करेंगे।

समस्तीपुर जिले से सबसे अधिक प्रतिभागियों का चयन होने पर बिहार एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू, क्लब के संरक्षक उमेश कुमार, प्रणव कुमार, बैजनाथ रजक, मो. नफीस, अजय कुमार माही, हीरा कुमार, राजाबाबू, रामबाबू, अंकुश, मनीष, विनायक एवं सुबोध सहित जिले के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रम मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

13 घंटे ago