समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : महिला थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुए पॉक्सो समेत अन्य संगीन धाराओं में थाने में दर्ज कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनावदा, वार्ड संख्या-6 के स्व. मुस्ताक आलम के पुत्र सैफुल हुसैन उर्फ मो. रहीद अफरीदी के रूप में की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध हत्या का प्रयास, संगठित अपराध, हिंसा, खतरनाक हथियारों से हमला, गंभीर चोट और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150