Bihar

बिहार: शराब तस्करों का पीछा कर रहे थे जवान, बदमाशों ने कर दिया अटैक, एक होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में शराब माफिया ने एक बार फिर सुरक्षा तंत्र को कड़ी चुनौती दी है। गोपालगंज में शराब तस्करी पर कार्रवाई कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। इस वारदात में एक होमगार्ड जवान की जान चली गई। घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार तड़के हुई। एक पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना है। मृत जवान की पहचान अभिषेक पाठक के रूप में की गई है। उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गोपालगंज पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर हाल में उन्हें गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाएगी।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे यूपी से शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना उत्पाद विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर बलथरी चेकपोस्ट से टीम छापेमारी के लिए रवाना हुई। इसी दौरान टीम ने शराब तस्करों का पीछा शुरू किया। जैसे ही वाहन सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पहुंचा, तस्करों ने टीम पर हमला बोल दिया। हमले में होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार पाठक बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही वे गिर पड़े।

साथी जवानों ने तत्काल उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के पार्थिव शरीर को विभाग में लाया गया। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। साथी जवान को खोने से उत्पाद विभाग के अन्य कर्मी और अधिकारी भी आहत हैं।

जवान पर जानलेवा हमला करने के बाद शराब तस्कर फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा है कि शराब माफिया द्वारा पुलिस टीम पर हमले के सभी कांडों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। साल 2016 से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार का सीएम रहते इसे लागू किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

5 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

7 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

7 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

7 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

8 घंटे ago