Samastipur

समस्तीपुर IMA हाॅल में स्तनपान विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन

समस्तीपुर : आईएपी समस्तीपुर एवं आईएमए समस्तीपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आईएमए हॉल, समस्तीपुर में स्तनपान विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन आईएमए समस्तीपुर के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. कर्ण एवं सचिव डॉ. ए.के. आदित्य ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे आईएपी के जिला सचिव डॉ. निलेश कुमार ने प्रस्तुत किया।

मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्तनपान को मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्तनपान से शिशु को आवश्यक पोषण तो मिलता ही है, साथ ही यह उन्हें संक्रमण और कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। सेमिनार के दौरान डॉ. स्मिता झा ने स्तनपान की विधि और तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. सोमेंदु मुखर्जी ने ब्रेस्ट मिल्क के संघटन एवं वीनिंग के बारे में बताया। डॉ. सुषमा शिखा ने स्तनपान के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पैनल डिस्कशन में डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. रेणू राणा, डॉ. प्रतिभा, डॉ. विभाश रंजन, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. निलेश कुमार, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. हेमंत ठाकुर, डॉ. मेघा एवं डॉ. संजीव कुमार ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशांत कुमार ने किया। इस अवसर पर जिले भर के कई चिकित्सक जिनमें डॉ. अविनाश सहित अन्य डॉक्टर शामिल थे, तथा आमजन भी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएपी समस्तीपुर के सचिव डॉ. निलेश कुमार ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago